गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का समान चुराने वाला गिरोह शिकंजे में
बुलंदशहर, अमृत विचार। जिले के अनूपशहर गंगा नदी स्थित मस्तराम घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्वालुओं का सामान चुराने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने रंगे हाथो धर दबोच लिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस गिराेह में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। गिरोह के सदस्यों से चोरी की गई 22800 रूपये की धनराशि व अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। गैंग के सदस्यो पर विभिन्न थाना क्षेत्रो में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गये गिरोह के सदस्य रविन्द्र, मानसिंह, वीरेन्द्र, प्रेमवती, देवकी व कमला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें -बहराइच: कूड़ा डालने के विवाद में जमकर चलीं लाठियां, आठ घायल
