बहराइच: पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे, विरोध पर की मारपीट, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के चिलवरिया बाजार में शनिवार को कुछ लोगों को रोक कर समुदाय विशेष के लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। विरोध करने पर युवाओं से मारपीट की। पुलिस ने संयुक्त तहरीर पर 13 नामजद और 25 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलवरिया बाजार निवासी राकेश राजपूत पुत्र ननकू, अपने मित्र सुहेल पुत्र लल्लन राजपूत, मुकेश कुमार और विशाल चौहान के साथ शनिवार शाम को 7:30 बजे पहुचां। यहां पर बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। तभी बाजार निवासी कमरुद्दीन, शेबू, फरीद, इमरान, सानू, मोहम्मद नफीस समेत अन्य ने दुर्गा पूजा बढ़ चढ़कर करवाने का विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। सभी ने धारदार हथियार से जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह सभी अपने आप को बचाकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडे ने बताया कि राकेश राजपूत और अन्य की तहरीर पर 13 लोगों को नामजत करते हुए 25 से 30 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जा शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-IND vs ENG मैच देखने इकाना पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जीतेगा INDIA

संबंधित समाचार