अयोध्या: महाराष्ट्र के मंत्री ने रामलला को सौंपा गन्ना और धान, उचित एमएसपी की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं प्रहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बच्चू भाऊ कडू ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ दर्शन-पूजन किया। रामलला को  गन्ना, धान और किसानो की अन्य उपज चढ़ाई। रामजन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला के संरक्षण की मांग की।  

मेरा देश मेरा खून अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा के तहत राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल के  राष्ट्रीय अध्यक्ष और इतिहासकार अमरेश मिश्र के निमत्रण पर पहुंचे महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने कहा कि रामलला को किसानों की फसल सौंप प्रार्थना की गई है कि सरकारों को सद्बुद्धि दें। जिससे किसानों की फसल का उचित दाम तय हो सके। 

उन्होंने कहा कि भगवान हमेशा किसान अन्नदाता के साथ रहते हैं। अयोध्या में राममंदिर बनना हर भारतीय के लिये गौरव की बात है, लेकिन रामकोट को नष्ट करना गलत है। इसी मोहल्ले में कुबेर टीला था, जहां 18 मार्च 1858 को अंग्रेज़ों ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महंत रामचरण दास और मौलवी अमीर अली को एक साथ इमली के पेड़ पर फांसी दी थी। वहां प्राचीन शिवलिंग भी था। आज कुबेर टीला का नामोनिशान नहीं मिल रहा है। 

आरोप लगाया कि  विकास के नाम पर अयोध्या के मंदिर और धरोहर को गुजराती व्यापारियों को सौंपा जा रहा है। लखनऊ से यहां पहुँचने के दौरान उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। इस दौरान राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष रामजी तिवारी के साथ अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -महाकुंभ 2025: मौनी अमावस्या पर संगम में छह करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

 

संबंधित समाचार