IND Vs ENG मुकाबले के दौरान शहीद पथ पर लगा भीषण जाम, ध्वस्त हुई Traffic Police की व्यवस्था
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के इकाना स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड 2023 का 29वां का मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले के दौरान रविवार दोपहर शहीद पथ के सर्विस लेन पर भीषण जाम लग गया। वहीं घंटों तक लोग इस जाम में जूझते हुए नजर आए। ऐसे में लखनऊ पुलिस की खराब यातायात व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई।
लखनऊ में हो रहे वर्ल्ड मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर दोपहर में शहीद पथ के सर्विस लेन पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ऐसे में लोगों के वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों को 100 मीटर जाने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

बता दें कि लखनऊ में इंडिया और इंग्लैंड के मुकाबले को लेकर लखनऊ पुलिस और जिला प्रशासन बीते कई दिनों से ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तैयारियों में जुटा था। लेकिन रविवार को शहीद पथ पर मैच के दौरान पुलिस की सारी तैयारियों की पोल खुलती नजर आई। ऐसे में पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर जो प्लानिंग की थी वो फेल हो गई। वहीं इस दौरान जाम में फंसे लोग काफी ज्यादा परेशान नजर आए। साथ ही आज ही के दिन शहर में पीईटी की परीक्षा भी थी। जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन प्लान बनाया गया था।
ये भी पढ़ें -IND vs ENG मैच देखने इकाना पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जीतेगा INDIA
