अमरोहा : कार सवार युवकों को स्टंट करना पड़ा भारी, 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। थाना गजरौला क्षेत्र में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा अनावरण के मौके पर रैली के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार सवार युवकों को स्टंट करना भारी पड़ा गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

रविवार को कुछ युवक कई कारों में सवार होकर नौगावां क्षेत्र के एक गांव में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के अनावरण में शामिल होने जा रहे थे। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर गजरौला थाने के सामने कारों में सवार युवकों ने स्टंट किया। स्टंट कर रहे युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।

प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने बताया कि कस्बा इंचार्ज अरुण कुमार गिरी की तहरीर पर कारों में सवार अज्ञात 16 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कारों की नंबर प्लेट से उनके बारे में जानकारी करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा