गोरखपुर: सांसद रवि किशन ने दी सीएम योगी को बधाई, कहा- मेरे संघर्षों को अब मिली सफलता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर,अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ की यूपी में देश की सबसे खूबसूरत और भव्य फिल्म सिटी बनाने की घोषणा के बाद गोरखपुर के सांसद रवि किशन की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। और हो भी क्यों न पिछले 18 वर्षों से वो इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। उनका उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने …

गोरखपुर,अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ की यूपी में देश की सबसे खूबसूरत और भव्य फिल्म सिटी बनाने की घोषणा के बाद गोरखपुर के सांसद रवि किशन की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। और हो भी क्यों न पिछले 18 वर्षों से वो इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। उनका उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने का सपना साकार होते दिख रहा है।

सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हिंदुस्तान की सबसे खूबसूरत व भव्य फिल्म सिटी बनाने का ऐलान कर मेरे निवेदन और मेरे लिखे पत्रों का मान रखा। इसके लिए मुख्यमंत्री जी को कोटि कोटि धन्यवाद देता हूं। पिछले 18 वर्षों से चल रही लड़ाई को विराम मिला। इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री मोदी और सूचना प्रसारण मंत्री को भी पूर्व में पत्र लिखा था।

सांसद रवि किशन ने कहा कि यह खुशखबरी उत्तर प्रदेश ,बिहार और पूरे देश के हिंदी भाषी कलाकारों के लिए है। अपनी भाषा में, अपनी जगह पर अपने कलाकारों सम्मान व स्वभिमान के साथ काम मिलेगा। लोगों को अब काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उनको अपमानित नहीं होना पड़ेगा, उनको ठेस नहीं पहुंचेगी।

क्षेत्रीय भाषाओं और भोजपुरी का विकास और तेजी से होगा। जो लोक परम्परा, लोक संस्कृति विलुप्त हो रही है वो फिर से जीवंत होगी। फिल्म सिनेमा में बदलाव आएगा। लोगों की सक्रियता बढ़ेगी, सोच बदलेगी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म उद्योग के लिए जाना जाएगा।

सांसद ने कहा कि फिल्म सिटी से फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं के लिए रोजगार, जैसे- फिल्म टेक्नीशियन, स्पॉट बॉय कैमरामैन सहित व्यापक स्तर पर उपलब्ध होंगे। उत्तर प्रदेश में बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं। जैसे- गोरखपुर में रामगढ़ ताल, कुसम्ही जंगल, तारा मंडल, गोरखनाथ मंदिर, गीता वाटिका, राप्ती नदी तट, ये सब फिल्म स्थल के रूप में चयनित किये जा सकते हैं। इससे इन जगहों पर भी रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में पर्यटन उद्योग में बहुत तेजी से विकास होगा। यह पूरे प्रदेश और देश के लिए गौरव की बात होगी।

संबंधित समाचार