बहराइच: सड़क हादसों में सफाई कर्मी समेत तीन घायल, चारपाई पर बैठे बुजुर्ग दंपती को मैजिक वाहन ने रौंदा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के मोतीपुर और सुजौली थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे हो गए जिसमें सफाई कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। सफाई कर्मी और महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चफरिया में बाजार के पास मनीष निवासी सीतापुर ब्रेड की सप्लाई करने टाटा मैजिक वाहन से आया था।

 सोमवार को टाटा मैजिक वाहन अनियंत्रित हो गया। जिसके चलते  चारपाई पर बैठे बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर हड़कंप मच गया। बुजुर्ग दंपति फातिमा पत्नी खलील और खलील निवासी चफरिया बाजार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फातिमा की हालत को गंभीर देखते हुए इलाज के लिए जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। 

उधर मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर सोमवार सुबह 8:00 बजे सिमरन गांव के निकट सफाई कर्मी रामकिशुन को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कल, बीएचयू में होगा रन फार यूनिटी का आयोजन

संबंधित समाचार