राजभवन पेट्रोल बम मामला: आरोपी को भेजा गया तीन दिन की पुलिस हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। शहर की एक अदालत ने सोमवार को करुक्का विनोद को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया जिसे पिछले हफ्ते यहां राजभवन के मुख्य द्वार के बाहर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट चतुर्थ, सैदापेट ने पुलिस द्वारा दायर एक आवेदन पर यह आदेश दिया।

विनोद को गत बुधवार को गिरफ्तार किया गया था जब उसने कथित तौर पर पेट्रोल बम फेंका था जो राजभवन के मुख्य द्वार के बाहर गिरा था। उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। 

ये भी पढ़ें - किशोरों के लिए मेंटल हेल्थ ऐप 'कवच' लॉन्च, काउंसलिंग प्लेटफॉर्म 'कवच मेटावर्स' का हुआ अनावरण

संबंधित समाचार