मुरादाबाद : बहन ने जमीन में मांगा हिस्सा, डांटने पर आया पति तो भाई ने घोंप दी थी छुरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकार उर्फ तखतपुर अल्ला गांव की घटना, बहनोई का हत्यारोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

हत्या के आरोपों का चालान करती पुलिस

कुंदरकी (मुरादाबाद), अमृत विचार। मैनाठेर पुलिस ने सोमवार सुबह बहन के पति की हत्या करने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। वह बाप-दादा की जमीन में हिस्सा मांगने पर साले से प्रेम विवाह करने वाली बहन पर भड़क गया था। तभी उसका पति अशरफ उसकी ओर आया तो इससे गुस्साए मारूफ ने उसके पेट में छुरी घोंप दी थी। फिलहाल  पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

नानकार उर्फ तखतपुर अल्ला गांव में साबिर का परिवार रहता है। उनके पुत्र मारूफ ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन शाइस्ता ने बिना उनकी मर्जी के उसके सगे साले अशरफ उर्फ गुड्डू से 10 वर्ष पहले प्रेम विवाह कर लिया था। इससे मारूफ काफी नाराज था। उसने अपनी बहन से रिश्ता समाप्त कर दिया था और वे लोग एक-दूसरे के घर नहीं आते जाते थे।

इस बीच शनिवार शाम शाइस्ता अपने पति अशरफ उर्फ गुड्डू के साथ दिल्ली से अपने मायके आई थी और रात में वे दोनों वहीं रुक गए थे। रविवार सुबह बहन शाइस्ता अपने बाप-दादा की जमीन में अपना हिस्सा मांगने लगी। इस बात को सुनकर मारूफ आक्रोशित हो गया।

वह बहन की इस बात को बर्दाश्त नहीं कर सका। इसी बीच शाइस्ता के पति अशरफ ने मारूफ गालियां देना शुरू कर दी। इसके बाद मारूफ ने शाइस्ता को डांटा। तभी अशरफ उसकी ओर बढ़ा तो उसने घर में रखी छुरी निकाल कर अशरफ के पेट में घोंप दी। इससे वह चिल्लाने लगा और शोर मचाया। इसके बाद आरोपी मारूफ मौके से फरार हो गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल ले जा रही थी। तभी रास्ते में अशरफ की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी मामले का समझौता करने के लिए अपनी बहन शाइस्ता के घर दिल्ली जा रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छुरी को भी मिली है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : लखनऊ में आयोजित मेले में उद्यमियों को मिला स्टाल लगाने का अवसर, कल तक करें आवेदन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता