लखनऊ: 19 अक्टूबर से शुरू होगी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथि संशोधित कर दी है। अब काउंसलिंग प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इस बार काउंसलिंग में पूर्व के भांति ही 750 रूपए शुल्क भी जमा करना होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए बीएड प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया …

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथि संशोधित कर दी है। अब काउंसलिंग प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इस बार काउंसलिंग में पूर्व के भांति ही 750 रूपए शुल्क भी जमा करना होगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए बीएड प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा बीएड-2020 की काउन्सिलिंग प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे संशोधित करते हुए 19 अक्टूबर से काउंसलिंग कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि ऐसा इस​लिए किया गया कि अनेक अभ्यर्थियों के अर्हता पाठ्यक्रम की अंतिम वर्ष की परीक्षायें अभी चल रही हैं तथा उनके परिणाम आने शेष हैं। इन अभ्यर्थियों को भी काउन्सिलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने का पूरा अवसर प्राप्त हो, अतः अभ्यर्थियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड- 2020 की काउन्सिलिंग बदली गयी है। उन्होंने बताया कि 8 नवम्बर काउंसलिंग चलेगी।

9 नवंबर से शुरू होगा नया बीएड सत्र
प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि बीएड का नया सत्र 9 नवंबर से शुरू हो जायेगा। प्रो. अमिता ने बताया कि काउन्सिलिंग के पश्चात् शेष रह गयी सीटों को पूल काउन्सिलिंग तथा प्रत्यक्ष प्रवेश के माध्यम से भरा जा सकेगा। इस वर्ष अभ्यर्थियों को मेरिट की सीटों पर भी प्रवेश दिया जायेगा। यह आरक्षण केवल सरकारी एवं अनुदानित महाविद्यालयों में ही देय होगा। साथ ही जिन अभ्यर्थियों को निजी शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा दी जाती थी, वह इस वर्ष अनुमन्य नहीं होगी।

उन्होंने कहा अभ्यर्थियों को यह परामर्श दिया जाता है कि उनके द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2020 के ऑन-लाइन आवेदन-पत्र में जो प्रमाणपत्र अपलोड किये गये हैं, उनकी मूल-प्रति तथा वांछित समस्त अन्य आवश्यक प्रपत्र तथा शुल्क हेतु धनराशि आदि की व्यवस्था पूर्व में ही कर लें ताकि काउन्सिलिंग के समय उन्हें कोई असुविधा न हो।

संबंधित समाचार