प्रतापगढ़: दवा कम्पनी में कार्यरत युवक की सड़क हादसे में मौत, बदहवास हुई विधवा मां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। हिमाचल प्रदेश के पुरुवाला पांवटा में दावा दवा कम्पनी में कार्यरत मानधाता के पुरेली निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। बेटे की मौत से मां बदहवास हो गयी। परिवार व गांव के लोग ढांढ़स बंधाते रहे। रविवार 29 अक्टूबर को ट्रैक्टर की टक्कर से जान गंवाने वाले बुलेट सवार विष्णु प्रताप सिंह (42) पुत्र स्व ओम प्रकाश सिंह मानधाता के पुरेली गांव के थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दो भाई रिंकू सिंह और शैलेंद्र प्रताप सिंह हैं।

यह सभी दवा कंपनियों से जुड़कर कार्य करते हैं। विष्णु प्रताप भी दवा का काम करते थे। वह अपनी पत्नी दिव्या सिंह, बेटी सुजाता सिंह और बेटों सुजीत सिंह व सुजन के साथ हिमाचल प्रदेश में ही रहा करते थे। इनके पिता ओम प्रकाश सिंह किसान थे, उनका निधन हो चुका है। पैतृक आवास पर उनकी मां मिथिलेश सिंह ही रहती हैं। बेटे की हादसे में मौत की मनहूस खबर रविवार रात फोन से मिलने पर उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह चीखने-चिल्लाने लगीं।

पड़ोस और परिवार के अन्य लोगों ने उनको आकर संभाला। घर पर सांत्वना देने को पड़ोसी व रिश्तेदार आए हैं। विष्णु प्रताप का शव देर रात घर लाए जाने की संभावना है। ग्राम प्रधान राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि विष्णु बहुत ही सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के थे। घर आने पर गांव से सबसे मिलते थे। देर रात तक शव घर पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: बिना मानचित्र बनवाए जमीन का कारोबार करने वालों पर कसेगा शिकंजा

संबंधित समाचार