लखनऊ: अपात्रों को आवास बांटने के मामले में फंसे एडीओ, सचिव और प्रधान, दो को नोटिस
लखनऊ, अमृत विचार। मोहनलालगंज के ग्राम राती में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) की जांच में चार अपात्र पाए गए हैं। जिन्हें कुल 4.80 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। फर्जीवाड़ा सामने आने पर एडीओ पंचायत, सचिव को नोटिस जारी किया गया है। जबकि प्रधान को डीएम स्तर से नोटिस जाएगा।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक विकास से ग्राम राती के ग्रामीणों ने अपात्रों को आवास देने की शिकायत की। उन्होंने बीडीओ मोहनलालगंज पूजा सिंह व संयुक्त खंड विकास अधिकारी की टीम बनाकर 25 आवासों की जांच कराई। इस दौरान चार अपात्रों के आवास बने मिले। जिन्हें 1.20-1.20 लाख रुपये भुगता किया गया था। जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी दोषी मिले। स्पष्टीकरण में जो अभिलेख दिए उसमें प्रधान की संलिप्तता है।
वहीं, एडीओ पंचायत की मिलीभगत सामने आई है। इन सभी पर सीडीओ अजय जैन ने डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि एडीओ व सचिव को नोटिस जारी किया है। प्रधान को डीएम स्तर से नोटिस जाएगा। वहीं, अपात्रों से रिकवरी न होने पर दोषियों से जमा कराएंगे। विधिक कर्रवाई भी करेंगे।
यह भी पढ़ें:-Asian Para Games 2023: तिरंगे को देख भावुक हुए सुहास, किया प्रणाम
