सीतापुर: धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुतुमनगर,सीतापुर/अमृत विचार। पिसावां थाना इलाके में खेत में खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका ग्रामीणों ने जताई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के ग्राम पिपरी मजरा अर्थापुर इलाके में शत्रोहन सिंह के खेत में एक युवक का शव खून से लथपथ मिला। पुलिस ने युवक की पहचान शिवलाल (45) पुत्र बद्री निवासी कुतुबनगर के रूप में की है। पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू, लाइटर, नशीला पदार्थ और एक टार्च सहित 100 रुपये की नकदी बरामद की है।

 ग्रामीणों ने बताया कि युवक घर पर अकेला रहता था और नशे का आदी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मृतक की बहन को घटना को सूचना दी गई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की मौत, गाड़ी काट कर निकाले गए शव

संबंधित समाचार