आगरा में तेल व्यापारियों के ठिकानों पर IT Raid, टैक्स चोरी पर हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। शहर में तीन तेल कारोबारियों पर आयकर विभाग की टीम ने रेड की है। कारोबारियों के प्रतिष्ठान और आवास पर मंगलवार को छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार गाजियाबाद, मेरठ,कानपुर समेत कई जगह के अधिकारी आईटी की इस रेड में शामिल हैं। ये कार्रवाई विजय नगर कॉलोनी समेत कई जगह चल रही है। शारदा आयल समेत कई प्रतिष्ठान पर आईटी टीम ने आवाजाही बंद कर ये कार्रवाई की है। जिन कारोबारियों पर ये कार्रवाई हुई है उनमें सचिन गुप्ता,विजय गुप्ता और दीपक गुप्ता के नाम शामिल हैं। टीम ने टैक्स चोरी के इनपुट पर ये कार्रवाई की है। 

ये भी पढ़ें - युवती ने रिश्तेदारों पर लगाया फेक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने का आरोप    

संबंधित समाचार