Kanpur News: सुगम यातायात के लिए अधिकारियों ने की समीक्षा… इन बिंदुओं पर चर्चा कर लिया गया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सुगत यातायात के लिए अधिकारियों ने समीक्षा की।

कानपुर में सुगत यातायात के लिए अधिकारियों ने समीक्षा की। नो रिक्शा जोन पर साइनेज बोर्ड लगेंगे। यातायात पुलिस के लिए ट्रैफिक बूथ बनेंगे।

कानपुर, अमृत विचार। नवंबर माह में यातायात माह को लेकर शहर के यातायात को सुगम और व्यवस्थित करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट के अफसरों ने पूर्व निर्धारित कार्य योजना की समीक्षा की। बैठक में पुलिस कमिश्नर डॉ आर के स्वर्णकार, डीसीपी ट्रैफिक सलमानताज पाटिल, एडीसीपी ट्रैफिक अंकिता शर्मा, एसीपी ट्रैफिक धनन्जय सिंह, सभी जोन के टीआई और टीएसआई ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एनएचएआई, पीडब्लूडी, नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा कर कार्य योजना तैयार की। 

इन बिंदुओं पर चर्चा कर लिया फैसला 

-नेशनल हाईवे, जीटी रोड को जोड़ने वाले रास्तों पर नो ई-रिक्शा जोन के साइनेज बोर्ड लगवाने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया। इन रास्तों पर ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस की ड्यूटी 08-08 घंटों की शिफ्ट में लगाई जाए।

-अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम के प्रत्येक जोन के लिए एक टीम गठित की जाए। साथ ही संयुक्त अभियान यातायात पुलिस के साथ मिलकर चलाया जाए।

-स्टंटबाजी वाले प्रमुख स्थानों जैसे- गंगाबैराज, न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल, ब्लूवर्ल्ड तिराहा आदि पर कड़ी कार्रवाई की जाए। संबंधित चौकी व थानों के माध्यम से इन स्थानों पर डाय़ल-112 व थाने की जेब्रा मोबाइल के प्वाइंट सुनिश्चित किए जाएं।

-ब्लैक स्पॉट प्वांइट पर कार्रवाई के लिए पीडब्लूडी और एनएचएआई के गति सीमा, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के पर्याप्त साइनेज बोर्ड लगवाए जाएं। हाईवे के प्रमुख ब्लैक स्पॉट जैसे रमईपुर किसान नहर, शम्भुआ पुल आदि पर ब्लिंकर्स लगाए जाने के लिए एनएचएआई को निर्देशित किया गया।

-यातायात पुलिस के लिए ट्रैफिक बूथ बनवाने के लिए नगर निगम को निर्देश दिए गए।

-ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से स्कूली वाहनों और वैनों की लगातार जारी रहे।

-ई-रिक्शा प्रतिबंधित मार्गों पर एक अक्टूबर से एमवी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करने के लिए सभी जोन के टीआई और टीएसआई को निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें- Kanpur Kidnapping News: कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या... 30 लाख की मांगी थी फिरौती, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

संबंधित समाचार