बहराइच : धरना स्थल में ही पति को देख करवा पूजन करेंगी महिलाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। धनगर समाज के लोग 18 दिनों से धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को सभी ने नगर मजिस्ट्रेट को पत्र सौंप कर कहा है कि उनके परिवार की महिलाएं बुधवार को धरना स्थल पर पतियों का दीदार कर करवा पूजन करेंगी।

बताते चलें कि शहर के कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल में धनगर समाज के लोग 18 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी आदेश का पालन अधिकारी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जब तक मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं किया जाएगा, तब तक वह सभी यही धरना देंगे। 

कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि उनके यहां भी महिलाएं हैं। लेकिन वह सभी धरना खत्म नहीं करेंगे। उनके यहां की महिलाएं बुधवार को धरना स्थल पहुंचेंगी। यहीं पर सभी पतियों का दीदार कर व्रत तोड़ेंगी। यहीं पर 100 अधिक महिलाएं एकत्रित होंगी। धरना स्थल पर काफी संख्या में धनगर समाज के लोग एकत्रित रहे। सभी का कहना है कि सिर्फ सरकार के आदेश का अधिकारी पालन कर एसी प्रमाण पत्र जारी कर दें। उनका धरना प्रदर्शन खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : जयंती पर सपा ने लौह पुरुष को किया श्रद्धासुमन अर्पित

संबंधित समाचार