अयोध्या: ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग बोला जंगली बिल्ली

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पूराबाजार के कर्मा कोडरी गांव में फैली दहशत, वन विभाग कर रहा है काम्बिंग

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कर्मा कोड़री के कोड़री गांव में कथित तेंदुआ को लेकर खौफ पसर गया है। मंगलवार प्राथमिक विद्यालय के बगल तालाब पर ग्रामीणों ने कथित तेंदुआ देख सूचना पुलिस व वन विभाग को दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 व वन विभाग की टीम ने काम्बिंग किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली जिससे ग्रामीण दहशत में है। हालांकि वन विभाग ने कथित तेंदुआ को जंगली बिल्ली बताया है।

cats03

ग्राम पंचायत कर्मा कोड़री के कोड़री गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब में मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे ग्रामीणों ने कथित तेंदुआ को को पानी पीते हुए देखा तो ग्रामीण सहम गए घबराकर डायल 112 और वन विभाग को सूचना दिया।

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस व वन विभाग की टीम ने घंटो काम्बिंग भी किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। ग्रामीण दुर्गा प्रसाद मौर्य बताते हैं विभिन्न पशुओं के बच्चे लगातार गायब हो रहे हैं। ग्रामीण उमेश मौर्य, अंकुश मौर्य, प्रीतेश मौर्य, कंचन मौर्य, क्रांति मौर्य, विक्रम सिंह राम सवारे वर्मा ने बताया कि तालाब पर पानी पी रहा जंगली जानवर तेंदुए जैसा था। 

पंजों के निशान से पता चला है कि तेंदुआ नहीं बल्कि कोई जंगली बिल्ली हो सकती है। इससे इंसान को कोई खतरा नहीं है। यह केवल जानवरों पर हमला करते हैं। काम्बिंग लगातार कई जा रही है..., अशोक श्रीवास्तव, वन दरोगा, दर्शननगर अयोध्या रेंज।

ये भी पढ़ें -बहराइच: कूड़ा डालने के विवाद में जमकर चलीं लाठियां, आठ घायल

संबंधित समाचार