बरेली: रुविवि के प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी, 1.22 लाख ने लिए दाखिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर के प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। रुविवि की ऑनलाइन हुई प्रवेश प्रक्रिया में शनिवार को 2188 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। अब तक एडमिशन लेने वालों की संख्या 122771 पहुंच गई है। पंजीकरण कराने वाले करीब 22 हजार अभ्यर्थियों …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर के प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। रुविवि की ऑनलाइन हुई प्रवेश प्रक्रिया में शनिवार को 2188 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। अब तक एडमिशन लेने वालों की संख्या 122771 पहुंच गई है। पंजीकरण कराने वाले करीब 22 हजार अभ्यर्थियों के प्रवेश नहीं हो सके हैं।

बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 548 महाविद्यालयों में से 540 कॉलेजों स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी और बीकॉम की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत 28 अगस्त तक पंजीकरण कराए गए थे, जिसमें करीब 1.44 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराए थे। इसके बाद बीएससी नर्सिंग में पंजीकरण बाद में भी होते रहे।

28 अगस्त तक पंजीकरण कराने इन अभ्यर्थियों को 3 से 12 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा कराया गया था। इसके बाद महाविद्यालयों ने विश्वविद्यालय से अंतिम तिथि को बढ़ाने की गुहार लगाई थी, क्योंकि उनका कहना था कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई थी।

इस पर दो बार में प्रवेश की अंतिम तिथियों को 19 सितंबर के लिए बढ़ा दिया गया था। हालांकि, इसे लेकर बरेली कॉलेज और वीरांगना अवंतीबाई महिला महाविद्यालय समेत कई कॉलेजों ने अनियमितता की वजह से उनके अभ्यर्थियों के एडमिशन प्रक्रिया पूरी न होने का आरोप लगाया था। इस बारे में रुविवि मीडिया प्रभारी डा. अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक स्तर की प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब तक 122771 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए हैं। अब बाकी के अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में प्रवेश दिलाए जाएंगे।

संबंधित समाचार