भारत में कोविड-19 के 22 नये मामले आए सामने, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 246 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में मंगलवार को कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आये जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 246 रही। कल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 256 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार इन नये मरीजों के साथ ही अब संक्रमितों की संख्या कुल 4.50 करोड़ (4,50,01,290) हो गयी जबकि मृतक संख्या 5,33,293 बनी रही।

ये भी पढ़ें - MP चुनाव : भोजपुर में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा मुसीबत में, नामांकनपत्र पर आपत्ति

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,751 हो गई है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। कोविड 19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 

ये भी पढ़ें - स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार