अयोध्या: नंदीग्राम महोत्सव में सम्मानित किए गए भदरसा चेयरमैन राशिद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरा बाजार, अयोध्या, अमृत विचार। योगीराज भरत जी की तपोस्थली श्री भरत हनुमान मिलन मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय नंदीग्राम महोत्सव में अंतिम दिन मंगलवार  रात भदरसा भरतकुंड चेयरमैन मोहम्मद राशिद को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान तपोस्थली के विकास और महोत्सव के दौरान बेहतर व्यवस्था के लिए प्रदान किया गया।

व्यवस्थापक व भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास ने चेयरमैन को सम्मानित करते हुए सौहार्द का सेतु बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चेयरमैन ने महोत्सव में अपना सहयोग प्रदान किया वह सराहनीय है। सम्मान से अभिभूत चेयरमैन ने कहा कि यह समारोह उनके लिए प्रेरणा की तरह है।

उन्होंने कहा कि संत तपोस्थली पर नंदीग्राम महोत्सव का आयोजन बहुत ही सराहनीय कार्य रहा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रतिवर्ष होता रहे और नगर पंचायत की ओर से जारी सहयोग आयोजन समिति को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि तपोस्थली का विकास और सुंदरीकरण नगर पंचायत की शीर्ष प्राथमिकता है। इस अवसर पर तमाम संत - महंत और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-UP Cabinet Meeting: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो मुफ्त रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

संबंधित समाचार