जेल में बंद आजम खान भी करेंगे एमपी चुनाव में प्रचार, सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जेल में बंद आजम खान को सपा ने एमपी यानी की मध्य प्रदेश के चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है। बताया जा रहा है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल ने यह स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसके बाद बीजेपी ने सपा पर तंज कसा है।

बीजेपी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने तो यहां तक कह दिया है कि अखिलेश यादव ने पुरानी लिस्ट जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि आजम खान जेल में बंद है। ऐसे में वह कैसे प्रचार करेंगे। इसके अलावा उन्होंने मीडिया में  यह भी बयान दिया है कि अखिलेश यादव नींद में हैं। उन्हें जगाया जाये।

दरअसल, सपा ने मध्य प्रदेश के चुनाव में कई नेताओं को स्टार प्रचारक के तौर पर नियुक्त किया है। जिसमें अखिलेश यादव, प्रो.राम गोपाल के साथ आजम खान, सांसद जया बच्चन, शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, नरेश उत्तम प्रटेल का नाम शामिल हैं। बता दें कि आज यानी एक नवंबर को सपा के राज्य कार्यकारिणी की बैठक होनी है। जिसमें प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें:-UP Cabinet Meeting: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो मुफ्त रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

संबंधित समाचार