बरेली: चारा लेने गई महिला की गला घोंटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला बकरियों को चारा लेने गई। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। दोपहर को एक गन्ने के खेत में उसका अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

मृतका महमूदन पत्नी छूटकन उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी ग्राम लखीमपुर की भतीज बहु फरजाना ने बताया कि मृतका उनकी तहेरी सास है। सुबह 10 बजे बकरियों के लिए जंगल में घास लेने गई थी।

दोपहर तक वापस न आने पर तीन बजे घर की महिलाओं के साथ परिजन उनको ढूढते हुए जंगल में पहुंचे, तो गांव के जवर सिंह के गन्ने के खेत में उनका अर्ध नग्न शव पड़ा था और उनके गले पर गमछा लिपटा था। सूचना पर शीशगढ़ पुलिस, डॉग स्क्वायड,फॉरेंसिक टीम के अलावा सी ओ बहेड़ी ब एसपी देहात ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पीएम के लिए भेज दिया।
 
सीओ बहेड़ी डाक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि हर एंगल पर जांच की जा रही है। पी एम रिपोर्ट आने के बाद हत्या और रेप की पुस्टि हो पाएगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: अधीक्षण अभियंता पर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

संबंधित समाचार