बरेली: अधीक्षण अभियंता पर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुता उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी ने जिलाधिकारी से की शिकायत

बरेली, अमृत विचार: बिजली विभाग में तैनात भुता क्षेत्र के एक संविदा कर्मचारी ने नौकरी लगवाने के नाम पर एक एसडीओ पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एसडीओ ने अधीक्षण अभियंता और कंपनी को रुपये देने के बदले में एक लाख रुपये की मांग की थी। रुपये लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई। उसने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।

गनेशखेड़ा गांव निवासी सुनील सिंह ने बताया कि वह 33/11 केवी सब स्टेशन पर तैनात थे। आरोप है कि एसडीओ ने जेई से गलत तरीके से पत्र लिखवाकर उन्हें नौकरी से निकाल दिया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी पूरे मामले की शिकायत की। अधिकारी नौकरी दिलाने को कहा तो वह सिर्फ आश्वासन देते रहे।

संविदा कर्मचारी ने बताया कि जब वह एसडीओ से मिला तो उन्होंने नौकरी पर रखने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग कर दी। संविदा कर्मचारी सुनील सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह लगातार बिजली अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है, अब वह आत्महत्या करने को मजबूर है।

जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी। इस मामले में अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया का कहना है कि काम में लापरवाही होने पर संविदा कर्मचारी सुनील को नौकरी से निकाल दिया गया था। पैसे लेने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। वहीं एसडीओ ने कर्मचारी पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें - बरेली: कोर्स कराने के नाम पर एकेडमी ने की लाखों की ठगी

संबंधित समाचार