World Cup: 'दिल्ली और मुंबई में नहीं होगी आतिशबाजी', BCCI ने वायु प्रदूषण के कारण लगाई रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने दिल्ली और मुंबई में बढते वायु प्रदूषण के कारण इन दोनों शहरों में विश्व कप मैचों के दौरान आतिशबाजी पर रोक लगा दी है । दिल्ली में एक ही मैच बचा है जब छह नवंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश आमने सामने होंगे । मुंबई में दो और सात नवंबर को लीग मैच और 15 नवंबर को सेमीफाइनल होना है। 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को एक बयान में कहा ,‘‘ बीसीसीआई पर्यावरण से जुड़े मसलों को लेकर काफी संवेदनशील है । हमने आईसीसी से बात की है और मुंबई में कोई आतिशबाजी नहीं होगी ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ बोर्ड हमेशा प्रशंसकों और हितधारकों के हित को सर्वोपरि रखता है । बीसीसीआई का मानना है कि मुंबई और दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है । हम चाहते हैं कि विश्व कप का जश्न त्योहार की तरह मनाया जाये लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अपनी प्राथमिकता से हम हट नहीं सकते ।’’ 

दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 372 था जो बदतर की श्रेणी में आता है । बंबई उच्च न्यायालय ने भी मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए मुंबई में एक्यूआई के गिरते स्तर पर चिंता जताई थी।

ये भी पढ़ें:- 'पाकिस्तान से लाखों अफगान लोगों को निकाले जाने की कार्रवाई को रोके', अमेरिकी भारतीय समुदाय का संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध

संबंधित समाचार