बरेली: कुवैत में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे पांच लाख
बरेली,अमृत विचार। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज व उसकी पत्नी ने एक बेरोजगार से पांच लाख की ठगी कर ली। रुपये ठगने के बाद आरोपी को जालसाज ने कुवैत बुलाकर छोड़ दिया। वीजा की अवधि समाप्त होने पर वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन माह बाद छूटकर आने पर जब …
बरेली,अमृत विचार। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज व उसकी पत्नी ने एक बेरोजगार से पांच लाख की ठगी कर ली। रुपये ठगने के बाद आरोपी को जालसाज ने कुवैत बुलाकर छोड़ दिया। वीजा की अवधि समाप्त होने पर वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन माह बाद छूटकर आने पर जब उसने आरोपी की पत्नी से रुपये मांगे तब वह झगड़े पर आमादा हो गई। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश कैंट पुलिस को दिए हैं।
कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाले सगीर खां ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी वार्ड आठ में रहने वाले एक व्यक्ति के यहां है। उसका रिश्तेदार कुवैत में नौकरी करता है। सगीर खां ने बताया कि एक दिन वह वार्ड आठ में अपने रिश्तेदार के यहां गया। उसी समय उसकी पत्नी के पास फोन आया। तब उसने भी रिश्तेदार से बात की।
रिश्तेदार ने बताया कि कुवैत आ जाओ, मालामाल हो जाओगे। बताया कि आने में पांच लाख रुपये खर्च होंगे। उसके झांसे में आकर रुपये रिश्तेदार की पत्नी को दे दिए। इसके बाद वह कुवैत गया। वहां रिश्तेदार ने उससे कहा कि तुम्हें यहां बुलाकर छोड़ दिया है। अब तुम जानो। वीजा की अवधि भी कम थी।
सगीर ने बताया कि इसी दौरान उसे कुवैत पुलिस ने पकड़ लिया। सगीर ने बताया कि तीन माह सजा काटने के बाद वह भारत आ गया। यहां उसने रिश्तेदार की पत्नी से रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रुपये वापस कराने की मांग की है।
