मुरादाबाद : मैथ्स माइंड प्रतियोगिता बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 23 स्कूलों के 530 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
अमृत विचार, मुरादाबाद। आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल बुद्धि विहार में बुधवार को मैथ्स माइंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के विभिन्न शहरों से 23 विद्यालयों के 530 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का आरंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत कुमार झा एवं अतिथियों के रूप में आए हुए शिक्षकगणों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यालय में केसीएम, बोनी एनी, एसएस चिल्ड्रन , नॉस्गे पब्लिक स्कूल, पीएमएस स्कूल, द आर्यंस जोया, एसबीएस बिलारी, हार्वर्ड कान्वेंट स्कूल, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, वीकेएस पब्लिक स्कूल, विल्सोनिया स्कॉलर्स होम, सेंट मीरा, सेंट मेरी बुद्धि विहार, शिरडी साईं विंग-1, विंग-2 एवं आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल आदि शामिल थे। प्रतियोगिता का परीक्षाफल 9 नवंबर को घोषित किया जाएगा। उसी दिन विद्यालय में अंग्रेजी पर परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य गणित विषय के प्रति जागरूक करना, आत्मविश्वास भरना एवं प्रतिभा की खोज करना बताया। इस दौरान शिक्षक नितिन रस्तोगी ,शशांक शर्मा, अनीश अहमद, प्रशांत भटनागर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- इजराइल ने दूसरे दिन गाजा शरणार्थी शिविर में रिहाइशी इमारतों पर किया हमला: हमास संचालित सरकार
