Bareilly: 99.92 फीसदी दावों का निस्तारण महज 20 दिन में किया
क्षेत्रीय कार्यालय पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का 71 वां स्थापना दिवस मनाया
बरेली, अमृत विचार। क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का 71 वां स्थापना दिवस मनाया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अनिल कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि वर्तमान में संगठन के अंतर्गत लगभग 7 लाख प्रतिष्ठान आवृत्त हैं और करीब 6.5 करोड़ कार्मिक, भविष्य निधि सदस्य के रूप में पंजीकृत हैं। सामाजिक सुरक्षा सहायक रवि वर्मा को सर्व कार्मिक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आठों जिलों में से मात्र दो प्रतिष्ठानों ने इ-नॉमिनेशन का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त किया। इसके लिए रामपुर के मैसर्स व्हील्स इंडिया लिमिटेड और शाहजहांपुर के मैसर्स बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड को पुरस्कृत किया गया। सहायक आयुक्त प्रशासन एके पालीवाल ने बताया कि बरेली और मुरादाबाद मंडल के 8 जनपदों के लगभग 9 हजार एक्टिव प्रतिष्ठानों के 1.60 लाख सक्रिय और 7.50 लाख कुल सदस्यों को भविष्य निधि, पेंशन, ईडीएलआई के रूप में सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।
1584 नए प्रतिष्ठान ऑनलाइन माध्यम से आवृत्त हुए हैं। भविष्य निधि सदस्यों के सेवानिवृत्ति, अग्रिम, अंतरण, पेंशन आदि सहित कुल 130016 दावों का निस्तारण किया गया है। 99.92 प्रतिशत दावों का निस्तारण संगठन ने महज 20 दिनों के अंदर किया है।
सहायक आयुक्त अनुपालन मनोज कुमार गुप्त ने बताया कि गत वर्ष तक भविष्य निधि सदस्यों के 99.45 फीसदी के आधार सीडिंग और 88.21 प्रतिशत के मोबाइल नंबर अंकन का कार्य किया गया है। डीपीए संतोष कुमार श्रीवास्तव, लेखाधिकारी रमेश चन्द्र, विजय कुमार, ओम प्रकाश, प्रभारी अधिकारी डीके सिन्हा, सौरभ मिश्रा, प्रशांत श्रीवास्तव, राजन हरदाहा, मुकेश कुमार, रॉबिन सिंह, सौरभ आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: सुहागिन महिलाओं को लाइट कलर भाया, करवा चौथ पर 3D और HD मेकअप भी छाया
