संभल: फेसबुक आईडी पर भड़काऊ पोस्ट से आक्रोश, दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में युवक ने फेसबुक आईडी पर भड़काऊ पोस्ट कर दी। जिससे दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश पनप गया। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

थाना क्षेत्र के गांव हारूपुरा हिम्मत सिंह खोजापुर निवासी अकबरी ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसके परिवार को गांव के ही एक वर्ग के लोग परेशान करते हैं। आये दिन धमकी देते हैं। उसके बेटे अलाउद्दीन के सिर में वार कर घायल कर दिया था। अब एक युवक फेसबुक आईडी भड़काऊ पोस्ट कर रहा है। जिससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमृतलाल ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- संभल: लड़कियों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला सहित चार गिरफ्तार

संबंधित समाचार