अमरोहा: करवा चौथ के दिन छुट्टी मांगने पर सीएमओ ने मांगा जवाब, पति बोला- धर्मपत्नी की सेवा और लंबी आयु के लिए रखना है व्रत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वास्थ्यकर्मी ने अवकाश के लिए लिखा पत्र, सीएमओ ने मांगा जवाब

अमरोहा, अमृत विचार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक को करवा चौथ पर छुट्टी मांगनी भारी पड़ गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उससे जवाब मांगा है।
  
राजकुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। बुधवार को उसने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक पत्र लिखा कर करवा चौथ पर अवकाश मांगा। पत्र में उसने लिखा, कल से उसे अपनी धर्मपत्नी की सेवा करनी है। इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। अपनी महान धर्मपत्नी की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखना है। 

इसलिए वह बुधवार को कार्यालय में आने में असमर्थ हूं। इसलिए उसे एक दिन का अवकाश देने का कष्ट करें। कनिष्ठ सहायक का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसका संज्ञान लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतपाल सिंह ने कनिष्ठ सहायक से जवाब तलब किया है। सीएमओ ने बताया कि राजकुमार ने पोर्टल पर आवेदन कर अवकाश तो लिया है, लेकिन उसमें करवा चौथ का जिक्र नहीं है। इस संबंध में उससे जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा: ट्रक चालक ने दिव्यांग किशोरी से पांच माह तक किया दुष्कर्म

संबंधित समाचार