बरेली: बिना मानकों के दौड़ रहे थे वाहन, हादसे के बाद जागे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत रोड पर अभियान में नौ स्कूली वाहनों के चालान और दो वैन की सीज

फोटो- - पीलीभीत रोड पर स्थित निजी स्कूलों के खिलाफ चलाया गया अभियान।

बरेली, अमृत विचार। शहर में बिना मानकों के स्कूली वाहन दौड़कर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे थे। बदायूं के उसावां में स्कूली वैन और बस की भिडंत में चार छात्रों की मौत के बाद अधिकारी जागे हैं और अभियान चला रहे हैं। अभियान में लगातार कमियां मिल रही हैं। बुधवार को परिवहन निगम ने पीलीभीत रोड पर नामी स्कूलों के वाहनों पर अभियान चलाया तो बिना मानक के चल रहे नौ स्कूली वाहनों का चालान किया गया। दो वैन को सीज कर इज्जतनगर थाना में भेजा गया।

बुधवार को आरटीओ दिनेश कुमार के निर्देश पर पीलीभीत रोड पर रेड रोज पब्लिक स्कूल, बीबीएल पब्लिक स्कूल और पद्मावती पब्लिक स्कूल के वाहनों की चेकिंग की। अभियान के दौरान आठ वैन, एक ऑटो का चालान परमिट नहीं होने पर किया गया। वहीं फिटनेस और पंजीकरण नहीं होने पर दो स्कूली वैन को एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता ने इज्जतनगर थाने में बंद करा दिया।

यह भी पढ़ें- Bareilly: 99.92 फीसदी दावों का निस्तारण महज 20 दिन में किया

संबंधित समाचार