बरेली: सीडीओ ने मीरगंज ब्लाॅक का किया औचक निरीक्षण, 16 कर्मचारी मिले गायब
फोटो- मीरगंज ब्लाक कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति चेक करते सीडीओ जग प्रवेश।
बरेली/मीरगंज, अमृत विचार। मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने बुधवार सुबह मीरगंज ब्लाॅक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश कर्मचारी गायब मिले। इनमें कुछ ऐसे थे जो करवाचौथ की वजह से नहीं आए थे।
सीडीओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही तीन दिन में बीडीओ के माध्यम से स्पष्टीकरण भेजने के निर्देश दिए हैं। गायब मिले कर्मियों में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता दिनेश कुमार, एडीओ पंचायत वीरपाल सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण शेफाली शर्मा,
एडीओ कृषि राजेश कुमार, वरिष्ठ सहायक सुवनेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी पीयूष कान्त, दिव्यांशु शर्मा, सुधीश कुमार, मो. अनस, नरेश पाल दिवाकर, ग्राम पंचायत अधिकारी गजेन्द्र पाल वर्मा, मनरेगा तकनीकी सहायक कुलदीप कुमार, राजीव शर्मा, प्रेमपाल, बीएमएम संगीता, ब्लाॅक कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सपा नेताओं को विधानसभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी बनाया
