बरेली: लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सपा नेताओं को विधानसभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी बनाया
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बरेली के कई नेताओं को जिम्मेदारियां दी हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्यों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी मनोनीत किया है।
इसमें अरविंद यादव को 30-बिलारी, कदीर अहमद को 33- संभल, भूपेंद्र कुर्मी को 125-बिथरी चैनपुर, आदेश यादव गुड्डू को 31- चंदौसी, अगम मौर्य को 116-शेखूपुर, मनोहर पटेल को 127-पीलीभीत, संजीव सक्सेना को 149-बिसवां और पुरुषोत्तम गंगवार को बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी बनाया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने जारी पत्र में कहा कि सभी प्रभारी अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्र में संगठन एवं चुनाव से संबंधित कार्यों को कराएंगे और इसकी रिपोर्ट हर माह के अंतिम सप्ताह में प्रदेश कार्यालय भेजेंगे।
यह भी पढ़ें- Bareilly: 99.92 फीसदी दावों का निस्तारण महज 20 दिन में किया
