अमरोहा: पुलिया न बनने से नाराज लोगों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
अमरोहा, अमृत विचार। 10 दिन पहले शुरू किए गए पुलिया निर्माण पूरा न होने पर गुस्सा आए लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए गुरुवार सुबह प्रदर्शन किया। शहर के बिजनौर रोड स्थित दरगाह हज़रत शाह विलायत के सामने जामा मस्जिद रोड पर लगभग 10 दिन में पहले पुलिया निर्माण का निर्माण शुरू किया गया था।
यह निर्माण नगर पालिका द्वारा ठेकेदार को दिया गया है। ठेकेदार द्वारा एक सप्ताह के अंदर निर्माण पूरा कार्य निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया गया था। जबकि क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पुलिया टूटे हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं किया गया है।
जिसके चलते हम लोगों को जामा मस्जिद और शहर में जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और लंबे रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है। पुलिया टूटी होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है।
जिसके चलते गुस्सा है लोगों ने गुरुवार सुबह ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपने गुस्से का इजहार प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराया जाए। प्रदर्शन करने वालों में मोहसिन, आबिद, मोहम्मद सजर, तारिक शहजाद, बब्बू भाई और बिट्टू शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: अमरोहा: ट्रक चालक ने दिव्यांग किशोरी से पांच माह तक किया दुष्कर्म
