बरेली: जिला जेल के छह लोगों समेत 157 कोरोना संक्रमित, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में शनिवार को जिला जेल के छह लोगों समेत 157 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि जिले में दो मौतें हो गईं। संक्रमितों में मंडलायुक्त आवास का एक और जिला जेल के छह लोग शामिल हैं। वहीं, मृतकों में सुभाष नगर की रहने वाली 61 वर्षीय नन्हीं देवी और प्रेमनगर के रहने …

बरेली, अमृत विचार। जिले में शनिवार को जिला जेल के छह लोगों समेत 157 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि जिले में दो मौतें हो गईं। संक्रमितों में मंडलायुक्त आवास का एक और जिला जेल के छह लोग शामिल हैं। वहीं, मृतकों में सुभाष नगर की रहने वाली 61 वर्षीय नन्हीं देवी और प्रेमनगर के रहने वाले 60 वर्षीय खन्ना बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनका कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार करा दिया गया है।

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक प्रेम नगर के रहने वाले खन्ना बाबू में बीते दिनों एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालात बिगड़ती देख उन्हें एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, सुभाष नगर की रहने वाली 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला को तेज बुखार और सांस लेने में समस्या थी। इलाज के लिए जब वह जिला अस्पताल पहुंची तो उसका एंटीजन टेस्ट कराया गया। हालत बिगड़ती देख उसे कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उधर, शनिवार को आईवीआरआई से 365 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें से 61 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 76 लोग एंटीजन से पॉजिटिव पाए गए। इस तरह कुल 157 लोगों में संक्रमण पाया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग केवल 83 लोगों का ही डाटा उपलब्ध करा पाया है। संक्रमितों में सेंट्रल जेल का एक व्यक्ति, कैंट इलाके के छह, सुभाष नगर के चार और जिला जेल के छह लोग शामिल हैं।

इन इलाकों के हैं संक्रमित
शनिवार को जिले में मिलने वालों में प्रेमनगर, राजेद्रन नगर, ओल्ड सिटी, रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस, सीबीगंज, पीलीभीत रोड, शांति बिहार, केसरपुर, खजुरिया श्रीराम, इफ्को, कुड्डा, कैंट सदर बाजार, अखा, जिला अस्पताल, कांधरपुर, अभयपुर, विहार कॉलोनी, रामपुर बुर्जग, मढ़ीनाथ, दासपुर, आंवला, रिछा, खुटिया, नबावगंज, हरगोविंद नगर, समसापुर, गन्नामील, जोगी नवादा, चंपावत, लल्ला मार्केट, गंगा नगर, स्टेशन रोड, सिंधु नगर समेत तमाम अन्य इलाकों के लोग भी संक्रमित शामिल हैं।

संबंधित समाचार