हरदोई को CM योगी ने दी 541 करोड़ की सौगात, बोले - PM मोदी ने महिलाओं को बनाया सशक्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जिले के उधरनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने नारी शक्ति वंदन सम्मलेन में महिलाओं को सम्मानित किया। सीएम योगी ने महिलाओं को चेक वितरित किये और मेधावी बच्चों को लैपटॉप भी दिए। इस दौरान उन्होंने जिले को 541 करोड़ की सौगात दी है। सीएम योगी ने 151 परियोजनाओं का लोकार्पण और 64 परियोजनाओं का शिलान्यास।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश में सरकार ने महिला बिल को पास कर आने वाले दिनों में महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी को सुनिश्चित कर दिया है। सीएम ने कहा कि आज स्थानीय निकाय से लेकर चंद्रयान मिशन तक में महिलाओं ने बड़ी भूमिका निभाई है।      

मुख्यमंत्री ने कहा डबल इंजन की सरकार सभी वर्गों के विकास के प्रति पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश से पूरी तरह से माफिया राज समाप्त हो चुका है। उत्तर प्रदेश में अब लोग है भयमुक्त होकर जी रहे। उन्होंने कहा सरकार सभी वर्गों का विकास कर रही है। महिलाओं, नौजवानों, किसानों, मजदूरों बेरोजगारों सभी के लिए कल्याणकारी योजनाओं चला रही है। इस मौके पर सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, सहकारिता मंत्री और जनपद प्रभारी जेपीएस राठोर, सांसद जयप्रकाश रावत, अशोक बाजपेई,पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, मंत्री नितिन अग्रवाल, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी, सवायजपुर विधायक मानवेन्द्र सिंह रानू , भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ : राज्यपाल को समन भेजने वाले एसडीएम को किया गया निलंबित, पेशकार पर भी हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार