बाराबंकी: बाइक पर लिफ्ट देकर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरतगंज, बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना इलाके में एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर नामजद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा थाना इलाके के दंपती बुधवार अपनी साइकिल से छेदा बाजार गए थे। शाम को वापस लौटने के दौरान रास्ते में पारा निवासी तुलसीराम बाइक लेकर आया और गांव की ओर जाने की बात कहकर पत्नी को बाइक पर बैठा लिया।

पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में कुम्हारन पुरवा गांव के पास उसने बाइक रोक ली और पास की बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को आपबीती बताई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: आपात स्थिति में बिना घबराए बनाए रखें मनोबल: सीएमओ

संबंधित समाचार