बरेली: अगले साल सेवानिवृत्त होंगे 28 अधिकारी, आदेश जारी
राकेश शर्मा, बरेली। उत्तर प्रदेश सिविल (कार्यकारी शाखा) सेवा के वरिष्ठ वेतनमान में कार्यरत 28 अधिकारी अगले साल (2021) में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसमें बरेली में संभागीय खाद्य नियंत्रक पद पर तैनात प्रमोद कुमार श्रीवास्तव भी शामिल हैं। शासन ने सूची जारी करते हुए सेवानिवृत्त होने के संबंध में आदेश अभी से कर दिए हैं। …
राकेश शर्मा, बरेली। उत्तर प्रदेश सिविल (कार्यकारी शाखा) सेवा के वरिष्ठ वेतनमान में कार्यरत 28 अधिकारी अगले साल (2021) में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसमें बरेली में संभागीय खाद्य नियंत्रक पद पर तैनात प्रमोद कुमार श्रीवास्तव भी शामिल हैं। शासन ने सूची जारी करते हुए सेवानिवृत्त होने के संबंध में आदेश अभी से कर दिए हैं।
अधिकारियों की सूची में नाम, पदनाम, जन्मतिथि और सेवानिवृत्त होने की तारीख भी जारी की है। सूची में अफसरों की जन्मतिथि (2 जनवरी 1961 से 1 जनवरी 1962) के मध्य है। जनवरी से दिसंबर 2021 तक सभी अधिकारी 60 साल की आयु पूर्ण कर लेंगे। विशेष सचिव धनंजय शुक्ला की ओर से 14 सितंबर को आदेश जारी कर दिए गए।
विशेष सचिव राज्य संपत्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह अधिकारियों में से किसी पर आवासीय किराया या अन्य देय बकाया हो तो उसकी वसूली करके समय पर अदेयता प्रमाण पत्र निर्गत करें। संबंधित अधिकारियों को आदेश की कॉपी भेजते हुए निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी सेवानिवृत्ति से पूर्व समस्त शासकीय देयों का भुगतान सुनिश्चित करें। सेवानिवृत्ति से पांच वर्ष पूर्व की तैनाती का अदेयता प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराएं।
ये अधिकारी वर्ष 2021 में हो जाएंगे 60 साल के
प्रमोद शंकर शुक्ल अपर जिलाधिकारी(भू/अ)कानपुर, ईश्वर चंद्र सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, कृपा शंकर पांडेय संयुक्त आवास आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ, मृत्युंजय राम उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, जितेंद्र मोहन सिंह अपर आयुक्त वाराणसी मंडल, कमलेश कुमार सिंह अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल (गोंडा), मदन चंद्र दुबे अपर जिलाधिकारी (ना/आ) आगरा, प्रवरशील बनरवाल विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ, गिरिजा शंकर सिंह उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, अरविंद कुमार पांडेय विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग, अधर किशोर मिश्र अपर आयुक्त कानपुर नगर, उमेश कुमार मंगला अपर जिलाधिकारी वित्त देवरिया, राकेश कुमार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उन्नाव, सत्य प्रकाश सिंह नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी, योगेंद्र बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त सोनभद्र, मुनींद्र नाथ उपाध्याय अपर जिलाधिकारी वित्त गौतमबुद्धनगर, वीरेंद्र प्रसाद पांडेय अपर जिलाधिकारी वित्त कानपुर नगर, राकेश कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी नगर गोरखपुर, भिखारी राम अपर जिलाधिकारी वित्त मैनपुरी, चतुर्भुजी गुप्ता अपर जिलाधिकारी प्रशासन गोरखपुर, राजित राम प्रजापति मुख्य राजस्व अधिकारी गोंडा, राजेंद्र प्रसाद सिंह संयुक्त प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ लखनऊ, विद्या शंकर सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, छोटे लाल मिश्रा निलंबित एवं संबद्ध राजस्व परिषद, केहरी सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त मऊ, नगेंद्र शर्मा विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग और मार्तंड प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त प्रयागराज।
