वाराणसी: IIT BHU की छात्रा से छेड़खानी के मामले में छात्र हुए शांत, आश्वासन के बाद धरना किया समाप्त
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया है। बीएचयू प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना खत्म किया है। ये धरना छात्रों द्वारा गुरुवार से चल रहा था। बता दें कि काशी हिंदू विश्विद्यालय के कैंपस में बुधवार देर रात अपने दोस्त के साथ घूम रही IIT की एक छात्रा से कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि इस दौरान कथित रूप से उसको निर्वस्त्र करके उसका वीडियो बना लिया गया था।
इस घटना की जानकारी मिलते ही बीएचयू के छात्र आक्रोशित हो गए थे और सैकड़ों स्टूडेंट्स ने राजपूताना हॉस्टल के सामने धरना-प्रदर्शन किया था। जिसके बाद छात्रों की संख्या करीब 2000 से ज्यादा हो गई और छात्रों ने कैंपस में जाम लगाकर प्रोटेस्ट किया था। इस दौरान छात्र डायरेक्टर हाय-हाय के नारे भी लगा रहे थे। लगाए। छात्रों ने डायरेक्टर से क्लोज कैंपस की भी मांग की थी। कैंपस में बाहरी तत्वों का प्रवेश पर भी रोक लगाने की भी छात्र मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: पांच पीपीएस अफसरों के हुए तबादले, इन अधिकारियों को किया गया इधर से उधर...
