लखनऊ: पांच पीपीएस अफसरों के हुए तबादले, इन अधिकारियों को किया गया इधर से उधर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शासन ने गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के पांच अफसरों का तबादला किया है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना सहारनपुर विभा सिंह को पीएसी मेरठ भेजा गया है, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ शैलेंन्द्र सिंह राठौर को अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना सहारनपुर के पद पर तैनाती दी गई है। 

इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना वाराणसी डॉ. मनोज कुमार को 42 वाहिनी पीएसी प्रयागराज, अयोध्या प्रसाद सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक डीजीपी पुलिस मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना वाराणसी, जबकि 42 वाहिनी पीएसी प्रयागराज प्रीतिबाला गुप्ता को अपर पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव में आठ दिन से लापता अधेड़ का कई टुकड़ों में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 

संबंधित समाचार