बरेली: बेटी को कैंसर से जूझ रही मां का हाल पूछना पड़ा भारी, भतीजों ने दी बम से उड़ाने की धमकी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक बेटी को अपनी कैंसर पीड़ित वृद्ध मां के उपचार के बारे में पूछना व लापरवाही का विरोध करना उसे भारी पड़ गया। उसके भाई के बेटे ने उसे शहर में आकर धमकाया फिर उसके बाद मोबाइल से कॉल कर बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। महिला की तरफ से आरोपी भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बता दें, थाना कोतवाली के सिविल लाइन्स निवासी प्रेमलता पत्नी स्व. विनोद इमेनुअल ने बताया कि उनकी बुजुर्ग मां विमला बदायूं के सहसवान में रहती है और कैंसर से पीड़ित है। वह भतीजे मैक्स और आशीष डेविड को कॉल कर मां का हाल चाल लेती रहती थी। उसे पता चला कि मां को अस्पताल में न दिखाकर घर में ही रखा गया है। इस बात का विरोध किया तो भतीजे गाली गलौज करने लगे।

दो अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे वह घर का सामान खरीदने गई थी। इस दौरान बटलर प्लाज के पास महिला थाने से कुछ आगे उन्हें भतीजों ने घेर लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। दूसरे दिन उनके फोन पर आरोपियों ने उसे बम से उड़ाने की धममी दे डाली। इस दौरान उन्होंने इसकी ऑडियो रिकार्डिग कर ली। हत्या होने के डर से उन्होंने एसएसपी से शिकायत की है। एसएपी के आदेश पर थाना कोतवाली में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: हिरण का शिकार कर खा गए आधा दर्जन लोग, एक हिरासत में

संबंधित समाचार