संभल: गैस सिलेंडर लीक होने से मजदूर के घर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चन्दौसी/कुढ़फतेहगढ़, अमृत विचार। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डारनी में बीती रात रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से मजदूर के घर में आग लग गई। घटना के समय कमरे में महिला अपने पांच बच्चों के साथ मौजूद थी। गनीमत रही महिला और बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी व रेत फेंक कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इससे करीब एक घंटे तक अफरातफरी मच गई।आग से करीब 50,000 रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

गांव डारनी निवासी मनोज कुमार हरियाणा में मजदूरी करता है। घर पर पत्नी रीतेश कुमारी एक बेटा और चार बेटियों के साथ रहती है। रीतेश कुमारी के अनुसार गुरुवार को ही उसने नया गैस सिलेंडर खरीदा था। रात करीब आठ बजे कमरे में रखे चूल्हे पर खाना बनाने के लिए उसने जैसे ही गैस जलाने का प्रयास किया  तभी लीक होने की वजह से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। 

पलक झपकते ही आग कमरे में फैल गई। यह देख रीतेश बच्चों  को लेकर कमरे से बाहर आ गई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने  पानी व रेत डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया और सिलेंडर को बाहर निकाल कर खुले में फेंक दिया। रीतेश कुमारी ने बताया कि कमरे में रखे तीन क्विंटल गेहूं, बर्तन, कपड़े समेत अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया। 

ये भी पढ़ें:- Sri Lanka: सीतारमण ने श्रीलंका के जाफना शहर में प्रसिद्ध हिंदू मंदिर का किया दौरा

संबंधित समाचार