बहराइच: बैंक आए युवक को अचानक से शुरू हुई खून की उल्टी, हुई मौत, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर, बहराइच, अमृत विचार। जिले के शिवदहा गांव में स्थित आर्यावर्त बैंक में आए युवक को खून की उल्टी शुरू हो गई। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के मिर्चिहा गांव निवासी दादू पुत्र राज प्रसाद शुक्ला शुक्रवार को बैंक से पैसा निकालने सुविधा गांव में स्थित आर्यावर्त बैंक गए थे। बैंक के बाहर ही उन्हें खून की उल्टियां होने लगी। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलवाया। उसे अस्पताल में पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर ही मौत हो गई।

इसकी जानकारी लोगों ने थाने में दीप प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने मौजूद लोगों से वार्ता कर युवक के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज पहुंचे अजय राय ने बताया कांग्रेस का उसूल, बोले - सभी मजहबों के साथ हम हर वक्त खड़े रहेंगे

संबंधित समाचार