प्रयागराज: महंत नरेंद्र गिरी आत्महत्या के मामले में वादी अमर गिरि नहीं पहुंचे न्यायालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। बाघंबरी मठ के महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को अमर गिरि कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जिस मामले में एनबी डब्ल्यू करने की अर्जी लगाई गई है। यह मुकदमा जिला जज संतोष राय की अदालत में विचाराधीन है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे नरेंद्र गिरि का शव 20 सितंबर 2021 को मठ के अतिथि कक्ष में फंदे से लटकता मिला था।

कमरे से मिले सुसाइड नोट के आधार पर अमर गिरि की ओर से आत्महत्या के लिए विवश किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया  था। जिसमें आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और सुशील तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। इस समय आनंद गिरि चित्रकूट के जेल में बंद है।

जानकारी के मुताबिक श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में अमर गिरि शुक्रवार को अदालत में पेश नहीं हुए। इससे पहले भी वह कोर्ट नहीं पहुंचे थे। अभियोजन ने अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की अर्जी लगाई है। इस इस मामले में 22 नवंबर को सुनवाई की जाएगी।

महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या का मुकदमा जिला जज संतोष राय की अदालत में विचाराधीन है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे नरेंद्र गिरि का शव 20 सितंबर 2021 को मठ के अतिथि कक्ष में फंदे से लटकता मिला था। उसी कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें नरेंद्र गिरि को आत्महत्या करने के लिए विवश किया गया था। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराने पर आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और सुशील तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। आनंद गिरि चित्रकूट अभी जेल में बंद है।

मुख्य बात यह है कि मुकदमे के प्रथम गवाह अमर गिरि के अदालत में हाजिर न होने पर अभियोजन ने विरोध किया है। सीबीआई के विशेष अधिवक्ता ने अदालत को बताया है कि अमर गिरि पिछली तारीख पर होने वाली सुनवाई में कई नियत तिथि से अदालत में हाजिर नही आये है। पिछली तिथि पर नहीं हाजिर होने के बाद अमर गिरि के खिलाफ अदालत ने वारंट जारी कर दिया था। महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में अमर गिरि ही वादी है।

घटना के बाद से अभी तक उनका पूरा बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। इस अभियोजन ने अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी का वारंट जारी करने की मांग की है। जिससे अमर गिरि को पुलिस गिरफ्तार कर गवाही के लिए अदालत में पेश कर सके। आत्महत्या मामले में अब सुनवाई 22 नवंबर को होगी।

यह भी पढ़ें: बहराइच: बैंक आए युवक को अचानक से शुरू हुई खून की उल्टी, हुई मौत, हड़कंप

संबंधित समाचार