संभल: घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, 23 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नौ अक्टूबर को युवक ने महिला से मारपीट करके किया था दुष्कर्म, मजदूरी करने दिल्ली गया था पति, घर में अकेली थी महिला

संभल/जुनावई, अमृत विचार। जुनावई थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। दिल्ली से लौटने पर महिला ने पति को आपबीती बताई। दुष्कर्म के मामले में 23 दिन बाद पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण मजदूरी करने दिल्ली गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। रिश्तेदारी होने के कारण पड़ोसी गांव फतेहपुर चबूतरा निवासी वीरपाल का उसके गांव में आना-जाना था। नौ अक्टूबर की दोपहर मजदूर की पत्नी घर में काम कर रही थी।

 आरोप है कि मौका देखकर वीरपाल उसके घर में घुस गया और महिला से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर वीरपाल ने मारपीट करते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी से बताने पर जान से महिला को मारने की धमकी देकर वीरपाल वहां से भाग गया। गुरुवार को महिला का पति दिल्ली से घर आया। तब उसने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोर ने अर्धनग्न होकर घर में किशोरी से की छेड़खानी
संभल। सदर कोतवाली क्षेत्र में किशोर एक घर में घुस गया। उसने अर्धनग्न होकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने किशोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला शुक्रवार की सुबह आठ बजे अपनी 15 वर्षीया बेटी को घर में छोड़कर बेटे के साथ मायके गई थी। दोपहर में किशोरी को अकेला देख मोहल्ले का ही किशोर घर में घुस गया। वह अपने कपड़े उतारकर अर्धनग्न अवस्था में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने घर में मौजूद अर्धनग्न किशोर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- इटली में तूफान सियारन ने दी दस्तक, रिकॉर्ड बारिश... पांच की मौत

संबंधित समाचार