भूकंप से हिल गई हरदोई, मापी गई 5.7 तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। दिल्ली एनसीआर के अलावा यूपी के कई ज़िलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनमें हरदोई में एक- एक कर तीन झटको से हर कोई हिल गया। शुक्रवार की रात 11: 32 बजे आए भूकंप की तीव्रता रियक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई।

घड़ी की सुइयां जैसे ही 11:32 पर पहुंची,उसी बीच भूकंप के एक के बाद एक कर तीन झटके महसूस किए गए। इसका केन्द्र नेपाल बताया गया है। हरदोई के अलावा लखीमपुर-खीरी, सीतापुर और पीलीभीत के अलावा तराई के इलाके का उसकी ज़द में आना बताया जा रहा है। पाली, भरखनी, शाहाबाद, पिहानी व गोपामऊ के अलावा कमोबेश पूरे ज़िले में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की जानकारी मिल रही है।

यह भी पढ़ें : नेपाल को हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए भारत तैयार: पीएम मोदी

संबंधित समाचार