Earthquake :  डाक्टर बोले - देख रहा था मरीज तभी लगा कोई कुर्सी हिला रहा है... 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आधी रात 11 बजकर 32 मिनट 54 सेकेंड पर महसूस किए गए भूकंप के झटके 

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में आधी रात करीब 11 बजकर 32 मिनट 54 सेकेंड पर भूंकप के दो झटके महसूस किए गए। इस समय अधिकांश लोग नींद में थे जो झटके लगते उठकर भागने लगे। घरों के अलावा, अस्पताल, मंदिरों और होटलों से लोग बाहर आकर खड़े हो गए। यह भूकंप कुछ सेकेंड का होने के कारण जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह आकर गुजर गया। इसके बाद भी काफी देर तक लोग घरों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 
    
नाका स्थित सीताराम हास्पिटल में भूकंप के कारण अफरातफरी मच गई। लोग अपने मरीज को दवा खिलाकर आराम करने जा रहे थे। इसी बीच भूंकप आया तो लोग समझ ही नहीं पाए। सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि काफी तेज झटका आया। रेलिंग हल्का सा हिली। हम यहां कुर्सी पर बैठे थे। समझा कि कोई हमें हिला रहा है। दुबारा काफी तेज झटका आया तो हम लोग बाहर की तरफ भागे। हर्षण हृदय रोग संस्थान के डॉ अरुण जायसवाल ने बताया कि मैं मरीज देख रहा था, तो लगा कोई मेरी कुर्सी को ढकेल रहा है। देखा तो पीछे कोई नहीं था। किसी ने कहा कि भूकंप तो हम सब लोग बाहर की ओर भागे। नयाघाट के लोग तुलसी उद्यान और स्वर्गद्वार के लोग राम की पैड़ी की ओर भागे। अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण के प्रो जसवंत सिंह ने बताया कि दोनों झटकों में मात्र डेढ़ सेकेंड का अंतराल था।

ये भी पढ़ें -लखनऊ के केजीएमयू में वेतन कटौती से नाराज कर्मचारी कुलपति कार्यालय पर जुटे

संबंधित समाचार