बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कायस्थान के पास एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। मृतक के माथे पर चोट के निशान मिले हैं। जिसके आधार पर उसकी हत्या का संदेह बताया जा रहा है। परिजनों ने चार लोगों को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कायस्थान के पास बहादुर रावत पुत्र मंगरे उम्र करीब 80 वर्ष निवासी शाहपुर कडेरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी अपनी जमीन पर एक झोपड़ी बनाकर रहते थे। शनिवार को वे संदिग्ध अवस्था में मृत मिले हैं। मृतक बहादुर के माथे पर चोट के निशान हैं। पर थाना सफदरगंज पुलिस, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया गया। 

मृतक बहादुर के पुत्र संतराम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चार व्यक्तियों को नामजद करते हुए थाना सफदरगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चार लोगों को नामजद कर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। 100 को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस में साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

संबंधित समाचार