बरेली: तुलसी नगर के सामने ट्रैक्टर ने मारी ऑटो को टक्कर महिला की मौत, बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर ने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि ऑटो में बैठे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने काफी हंगामा किया और जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया।

पुलिस के अनुसार सुभाष नगर के करगैना निवासी 40 वर्षीय शांति देवी अपने परिवार के साथ ऑटो पर कहीं जा रही थी। इस दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने पीलीभीत बाईपास स्थित तुलसी नगर के सामने ऑटो को टक्कर मार दी।

एक्सीडेंट में ऑटो में सवार महिला की मौत हो गई। मौके पर भीड़ ने  जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: चाय-पानी के लिए रुपए दो होगा बढ़िया ईलाज, जिला अस्पताल के कर्मचारी ने लिए मरीज के तीमारदार से 500 रुपए

 

संबंधित समाचार