अपना दल के स्थापना दिवस पर अनुप्रिया पटेल ने अयोध्या में भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अपना दल एस के स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री व दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को यहां हुंकार भरी। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में 70 से अधिक सीट जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। तो वहीं अनुप्रिया को सुनने के लिए मैदान में भारी भीड़ मौजूद रही। 

अयोध्या पहुंची अनुप्रिया पटेल नें कहा कि आज उत्तर प्रदेश में तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं, सामाजिक न्याय का एजेंडा हमारे दिल के करीब है, हम इसको लेकर कोई दिखावे की राजनीति नहीं करते, सामाजिक न्याय के जो भी विषय समय-समय पर आए हैं उसे राज्यों की विधानसभा से लेकर देश की संसद तक सदा उठाने का काम किया है, आज जिस मसले की पूरे देश में चर्चा हो रही है, जातीय जनगणना को लेकर अपना दल ने अपने गठन के समय से लेकर ही इस विषय को उठाया है।

जातीय जनगणना को लेकर समाजवादी पार्टी पर अनुप्रिया पटेल खूब बरसी उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में कई बार सपा की सरकार रही, सपा ने क्यों नहीं कराई जातीय जनगणना,आज आप उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर हो तब आपको जातीय जनगणना याद आ रही है, औऱ 2024 के लोकसभा चुनाव पर लेकर अनुप्रिया पटेल नें कहा कि हम एनडीए के घटक हैं, भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, एनडीए को पिछले दो चुनाव में सबसे ज्यादा मजबूती मिली है, इस बार भी हमारा लक्ष्य है की प्रदेश में 70 सीटों के पार जाएं, अपना दल हर मोर्चे पर अपना संगठन मजबूत कर रहा है।

सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि सीटों के बंटवारे पर अभी चर्चा नहीं हुई है, समय आने पर सीटों की बात भी की जाएगी।पार्टी की स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल भी मौजूद रहे।बता दे कि स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में जिले के अन्य कार्यकर्ताओं के अलावा गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रमोद सिंह ने सैकड़ो चार पहिया वाहनों से हजारों की भीड़ के साथ की शिरकत। अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल ने अयोध्या की जनता को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें -लखनऊ के केजीएमयू में वेतन कटौती से नाराज कर्मचारी कुलपति कार्यालय पर जुटे

संबंधित समाचार