बहराइच : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में  संजीव ने जीता स्वर्ण पदक

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम से करेंगे प्रतिभाग

बहराइच, अमृत विचार। जिले के रामगांव क्षेत्र के रहने वाले छात्र संजीव सिंह ने लखनऊ में आयोजित 67वी प्रदेशीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। आगामी दिनों में महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम से प्रतिभाग करेगा।

रामगांव थाना क्षेत्र के टेड़िया भयापुरवा निवासी संजीव कुमार सिंह के पिता संतोष सिंह होमगार्ड विभाग में कार्यरत हैं। बेटे काे पढ़ाने के लिए उन्होने दिन रात मेहनत की। संजीव का पढ़ाई के साथ खेलों में रूचि देखकर पिता ने भी उसका हौसला बढ़ाया। शहर के महराज सिंह इंटर कालेज में कक्षा 12 में अध्यनरत संजीव दौड़ प्रतियोगिता की तैयारी भी करने लगा। शिक्षक रामपाल यादव व एथलेटिक्स कोच मनोज पाल ने उसका मागदर्शन किया, इसके बाद संजीव ने दौड़ में जिले से लेकर मंड़ल स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। एक नवंबर से चार नवंबर तक लखनऊ के गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट कालेज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उसका चयन मंडल से किया गया। 

प्रतियोगिता में आयोजित 100 मीटर व 200 मीटर की प्रतियोगिता में संजीव ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। उसने अपनी जीत का श्रेय परिवारजन व गुरूजन के अलावा मंडल टीम मैनेजर राजेश चंद्र पांडेय व टीम कोच शांतनु विक्रम सिंह और अपने शुभचिंतकों को दिया गया। गोल्ड मेडल जीतने पर महराज सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य शिवेंद्र सिंह, विद्यालय शिक्षकों व खिलाड़ियों ने हर्ष जताया है।

ये भी पढ़ें -भदोही के कालीन उद्योग पर संकट के बादल, इजराइल-हमास युद्ध से पड़ेगा विपरीत असर

संबंधित समाचार